Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -29-Jul-2022 बाघ की करें हम सुरक्षा

शीर्षक- बाघ की करें हम सुरक्षा

राष्ट्रीय पशु है हमारा बाघ,
चंद पैसों के लिए हत्या करते आज,
बिक्री करते इनकी खाल।
इंसान में पनप गया है लालच आज।

हर पशु को दिया है जीवनदान,
यह भी है धरती माता के वरदान,
प्रकृति का करते हैं संरक्षण,
फिर क्यूं नहीं समझते इंसान।

मरे हुए जीवो का करते हैं भक्षण,
जिससे वायु प्रदूषण का होता रक्षण,
प्रकृति का वातावरण बना रहता स्वस्थ,
मनुष्य बना रहता स्वस्थ।

अगर ना होंगी बाघ की प्रजातियां,
बढ़ जाएगी वन्यजीवों की जनसंख्या,
चारों तरफ होगा हाहाकार,
प्रकृति का भी होगा विनाश।

प्रियंका कर रही आव्हान,
प्रकृति भी कर रही आगाज,
हर पशुओं में होता भगवान का वास,
फिर क्यू करते घोर अपराध।

आज है विश्व बाघ दिवस,
1 दिन ही क्यू लिया जाता प्रण,
रोज करो इसका मनन,
सभी निभाओ अपना फर्ज।

 हर दिवार पर लगवाओ पोस्टर,
बाघों की हो रही है कम औषत,
सब मिलकर करो यह बात  घोषित।

जंगलों की है शोभा बाघ,
जन-जन में फैलाओ समाचार,
भारत के हैं ये खास मेहमान,
जरूरी है इनकी रक्षा करना आज।

नंदनकानन में है इनका राज
भुनेश्वर में है इनका स्थान,
मिलते हैं वहां सफेद बाघ,
रॉयल टाइगर की भी है खास बात।

लेखिका
प्रियंका भूतड़ा

   22
12 Comments

Abhinav ji

30-Jul-2022 09:36 PM

Nice

Reply

Madhumita

30-Jul-2022 05:55 PM

Nice

Reply

Khushbu

30-Jul-2022 05:13 PM

बहुत खूब

Reply